चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार यात्रियों की मौत, 14 जख्मी
Gonda Train Accident : गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ।
विस्तृत जानकारी:-
गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार टीमें मौके पर तैनात हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।
गाड़ी संख्या 15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।
