यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 21 जुलाई 2024

डॉक्टर बने कलयुग के जल्लाद


 डॉक्टर बने कलयुग के जल्लाद,मौत बांट रहा उत्तर प्रदेश का अस्पताल 

महत्वपूर्ण बिंदु :रमा देवी अस्पताल में हो रहा मुर्दा का इलाज, मर गई डॉक्टर की मानवता, अस्पताल को बनाया धंधे का अड्डा

आप लोगो ने मुर्दो का इलाज करते हुए फिल्मो में बहुत देखा होगा पर अब ये उत्तर प्रदेश के अस्पताल में संभव होने का नाटक किया जा रहा है

विवरण : 

दरअसल यह घटना हापुड़ के रमा देवी अस्पताल की है, जहां एक मरते हुए मरीज का इलाज किया जा रहा था और ऐसा दिखावा किया जा रहा था जैसे वह जिंदा हो। उस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मरीज की लाश पड़ी थी और वहां एक व्यक्ति था जो सीपीआर दे रहा था, अब आप सोच रहे होंगे कि एक लाश को सीपीआर देना कैसे संभव है? 

दरअसल गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले बिनोद पिट की थैली के इलाज के लिए रामा देवी हॉस्पिटल आए हुए थे जेएनएचए उन्हें ऑपरेशन के लिए बोला गया, बिनोद 20 जून को हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए एडमिट हुए उनके परिवार का कहना है कि ऑपरेशन से पहले बिनोद बिल्कुल ठीक थे,डॉ भूपेश ने दिनांक 21 जून को बिनोद के पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन किया लेकिन कुछ समय बाद बिनोद की हालत ख़राब हो गई उस आनन फ़ानन स्थिति में डॉक्टर ने मरीज को आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया  तब तक बिनोद की मृत्यु हो चुकी थी, बिनोद की पत्नी के अनुसार डॉक्टर लगातार इलाज के लिए दवा ला रहे हैं और इलाज के लिए और पैसे जमा करने की  मांग कर रहे थे, बहुत अधिक तब हो गया जब डॉक्टर ऑपरेशन के बाद भी विनोद के किसी भी परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया गया और डॉक्टर इलाज के नाम पर लगातर और पैसे की मांग कर रहे थे, डॉक्टरों के मनमानी से परेशान होकर जब उनकी पत्नी ने सारी बात अपने रिश्तेदार को बताया तो तुरतं ही उनके रिश्तेदारों का हॉस्पिटल पहुच गए और उन्होंने डॉक्टर से मरीज की स्थिति के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि वह जटिल स्थिति में है और डॉक्टर टीम में एक व्यक्ति था जो सीपीआर देने का नाटक कर रहा था जब मरीज के रिश्तेदार ने डॉक्टर की पोल खोली तो डॉक्टर ने इनकार कर दिया कि उसने कुछ नहीं किया आखिरकार डॉक्टरों की टीम ने कहा कि सारा पैसा जमा करा दो, तभी शव छोड़ा जाएगा 

सरकार के लिए प्रश्न -क्या सरकार नकेल कस पायेन्गे ऐसे फ़र्ज़ी अस्पताल और डॉक्टर पर ?


सुझाव: किसी भी निजी अस्पताल में भर्ती होने से पहले आपको अन्य डॉक्टरों से भी कुछ सुझाव लेने चाहिए।

शनिवार, 20 जुलाई 2024

बिहार सरकार अपराधियों के सामने बौनी नजर आ रही है:

 बिहार सरकार अपराधियों के सामने बौनी नजर आ रही है:

बिहार में दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं आम होती जा रही हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है अब महागठबंधन दल नियम कानून की अवहेलना को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार 


गठबंधन पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार :

बिहार में दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं आम होती जा रही हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है अब महागठबंधन दल नियम कानून की अवहेलना को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार है गठबंधन पार्टी के सदस्य अब झंडा-बैनर लेकर सड़क पर उतर आए हैं और स्टेशन परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं इस आक्रोश रैली में राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी पार्टी के सदस्य मौजूद थे।

रैली में मौजूद नेता ने कहा कि राज्य में दिन-प्रतिदिन अपराध दर बढ़ती जा रही है और सरकार कुछ नहीं कर रही है, वे सिर्फ कान में तेल डालकर गहरी नींद में सो रहे हैं राज्य में अपराध पर नियंत्रण पाने में सरकार विफल हो रही है और यह भी कहा कि सरकार के मौजूदा नेता को सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए राजद विधायक सतीश दास ने कहा कि इस सरकार में केवल अपराध अनुपात बढ़ा है जैसे हत्या, बलात्कार, लूटपाट आदि उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सुशासन बाबू की सरकार रिटायर्ड अधिकारी जैसा काम कर रही है। बिहार में पुलिस की कोई दबंग भूमिका नहीं है, अपराधियों में पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है।इस सरकार में अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री कुमार को राज्य की चाबी दूसरे हाथ में दे देनी चाहिए।

आम लोगों में भय का माहौल

 कह रहे हैं कि हम राज्य में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, सरकार पिछले 20 वर्षों से केवल हिंसा विरोधी प्रमाण पत्र का श्रेय ले रही है लेकिन अभी भी स्थिति वही है।हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि कृपया अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।






शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

यूपीएससी एक्शन मोड में



 संघ लोक सेवा आयोग ने लिए निर्णय :-

अंततः संघ लोक सेवा आयोग ने अपना निर्णय लिया और एक नोटिस प्रकाशित किया और बता दें कि पूजा खेडकर का चयन पूरी तरह से धोखाधड़ी था, उन्होंने सिस्टम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है
अब संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है और एफआईआर भी दायर कर दी है।

दरअसल पूजा खेडकर ने कदम दर कदम सिस्टम के नियमों का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी की।

Team India for Sri lanka Series

Team India for Sri lanka Series: गौतम गंभीर की जिद हुई पूरी... ब्रेक पर गए विराट कोहली-रोहित शर्मा को श्रीलंका दौरे के लिए आना पड़ा वापस

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने और फिर जिम्बाब्वे को उसी के घर में हराने के बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (18 जुलाई) को ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है

श्रीलंका क्रिकेट टूर्नामेंट दौरे के लिए पिछले मैचों से कई खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
सूर्य कुमार यादव टी-20 टूर्नामेंट के कप्तान होंगे, जबकि शुभमन गिल जिम्बाब्वे टूर्नामेंट के उपकप्तान होंगे 

रोहित शर्मा की होगी वापसी 

रोहित शर्मा टीम में वापस आएंगे और एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान संभालेंगे।

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.


Microsoft का सर्वर क्रैश हुआ:-

 Microsoft का सर्वर क्रैश हुआ:-

 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ उपयोगकर्ता को एक त्रुटि का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण से बैंक, निजी संगठन, एयरलाइंस सभी को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर अचानक थपका हो गया जिसके कारण से लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ा,इसके कारण बैंक से लेकर एयरलाइंस तक सभी काम ठप्प हो गए।
यूजर्स की स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का एरर आ रहा है हालांकी इसके कारण से काफी प्रेशानी हो रही है असल में क्लाउड सर्विस मुझे रुकावत की वजह से ये एरर जनरेट हो रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट की गलती है कि वजह से भारत से लेकर अमेरिका टीके लोगो को इसका सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण से फ्लाइट कैंसिल हो गई।
Crowdstrike इस त्रुटि के बारे में स्वीकार किया जाता है जो माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने स्वीकार किया है कि इसमें बहुत अधिक परिवर्तन हुए हैं, जिससे यह जनित समस्या उत्पन्न हुई है।

इस समस्या का समाधान कैसे करें:

इससे पहले कि आप अपने सिस्टम को सुरक्षित मोड और रिकवरी मोड में रीबूट करें फिर आपको इन चरणों का पालन करना होगा
C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike में जाना होगा। यहीं पर C-00000291*.sys फाइल सर्च करनी होगी। इस फाइल के मिलने के बाद आपको इसे डिलीट करना होगा। फिर आपको अपना सिस्टम रीबूट करना होगा।


गुरुवार, 18 जुलाई 2024

महिला ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग,


Metro Delhi: महिला ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, वजह जानने में जुटी पुलिस:

संक्षिप्त विवरण -

दिल्ली मेट्रो में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने सड़क पर कूदकर जान दे दी।

विवरण 

उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर छलांग लगा दी। घायल महिला को पुलिस तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट या फिर कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 45 साल है। जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।


चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे,


चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार यात्रियों की मौत, 14 जख्मी

 Gonda Train Accident : गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ।

विस्तृत जानकारी:-

गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार टीमें मौके पर तैनात हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।

गाड़ी संख्या 15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी।  हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

NEET पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंची CBI

 NEET पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंची CBI 







 लीक मामले में आज होनी वाली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंच गई है और इस मामले में सीबीआई ने पटना एम्स के 4 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है. 

 सीबीआई चारों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और इनमें तीन डॉक्टर चंदन सिंह, कुमार शानू और राहुल आनंद 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स हैं, जबकि 1 डॉक्टर करण जैन सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है. CBI ने इन तीनों डॉक्टरों का कमरा भी सील कर दिया है और इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया 

मंगलवार को दो लोगों की हुई थी गिरफ्तारी


मंगलवार को ही नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने पटना से पंकज कुमार और झारखंड के हजारीबाग से राजू सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. पंकज पर हजारीबाग में ट्रक से से पेपर चोरी करने और आगे बांटने का आरोप है. वहीं राजू सिंह ने पेपर को आगे लोगों को देने में मदद की थी

क्या था पूरा मामला?



चार जून को नीट यूजी परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद से ही अभ्यर्थ‍ियों में खलबली मची हुई है. रिजल्ट देखने के बाद 67 टॉपर्स और एक ही सेंटर से 8 टॉपर का नाम लिस्ट में देखने के बाद छात्रों को परीक्षा में धांधली का संदेह था. इसके बाद छात्रों ने सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर एनटीए के खिलाफ जांच की मांग उठाई. सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं और इस बीच कोर्ट के सामने एनटीए ने फैसला लिया कि वह ग्रेस मार्क्स वाले कैंडिडेट्स का दोबारा एग्जाम करवाएंगे. 23 जून को परीक्षा हुई और टॉपर 67 से घटकर 61 हो गए

बुधवार, 17 जुलाई 2024

हाथरस हादसे पर भोले बाबा का असंवेदनशील बयान- होनी को कौन टाल सकता, जो आया है, उसे जाना है!

 हाथरस हादसे पर भोले बाबा का असंवेदनशील बयान- होनी को कौन टाल सकता, जो आया है, उसे जाना है!

यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को हुई भगदड़ में 123 लोगों के मारे जाने के बाद स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि वो इस घटना के बाद से बहुत परेशान चल रहे हैं. लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता. जो इस धरती पर आया है, उसे जाना ही है. भोले बाबा ने कहा, ''2 जुलाई को हुई घटना से परेशान हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. जो आया है, उसे जाना ही है, भले ही आगे पीछे हो.''

भोले बाबा ने अपने वकील एसपी सिंह के उस दावे को सच बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्संग में जहरीले स्प्रे का छिड़काव किया गया था. इस वजह से वहां भगदड़ मची और लोग मारे गए. बाबा ने कहा, ''प्रत्यक्षदर्शियों ने विषैले स्प्रे के बारे बताया है. वो सत्य है. कोई न कोई साजिश हुई है. लोग बदनाम करने में लगे हुए हैं. लेकिन हमें इस मामले की जांच कर रही एसआईटी पर भरोसा है.'' हाथरस में हुए हादसे के बाद से ही बाबा गायब चल रहे हैं!
इस मामले की जांच कर रही पुलिस अभी तक बाबा की लोकेशन तो ट्रेस नहीं कर पाई, लेकिन नारायण हरि के 'नए कांड' का खुलासा जरूर हो गया है. हादसे के बाद उसने बयान जारी करके भगदड़ में मारे गए भक्तों की मदद करने का ऐलान किया था. ये दावा किया था कि मारे गए भक्तों के परिजनों की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे. उनकी हर संभव मदद करेंगे. लेकिन पीड़ितों का कहना है कि न तो उनकी तरफ से कोई मिलने आया, ना किसी ने मदद की है!
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7841017639430549"
     crossorigin="anonymous"></script>

पूजा खेडकर के बाद लोग यूपीएससी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं

पूजा खेडकर के विकलागता और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर विवाद के बाद अब लोग आईएएस, आईपीएस, की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।जिसमें विभिन्न कोटे से चयन किया गया है। अब कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता चयनित अधिकारियों का विवरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (x) पर साझा कर रहे हैं और अब वे दावा कर रहे हैं कि उन्होंने गलत जानकारी साझा करके लिए यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया का




लाभ उठाया है।

डॉक्टर बने कलयुग के जल्लाद

 डॉक्टर बने कलयुग के जल्लाद,मौत बांट रहा उत्तर प्रदेश का अस्पताल  महत्वपूर्ण बिंदु :रमा देवी अस्पताल में हो रहा मुर्दा का इलाज, मर गई डॉक्टर...