Metro Delhi: महिला ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, वजह जानने में जुटी पुलिस:
संक्षिप्त विवरण -
दिल्ली मेट्रो में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने सड़क पर कूदकर जान दे दी।
विवरण
उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर छलांग लगा दी। घायल महिला को पुलिस तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट या फिर कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 45 साल है। जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें